{"_id":"6b00a2a1ab7a0fd7db074b26","slug":"embracing-indigenous-products-is-a-commitment-to-self-respect-and-nation-building-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-190568-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: स्वदेशी अपनाना आत्मसम्मान और राष्ट्र निर्माण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: स्वदेशी अपनाना आत्मसम्मान और राष्ट्र निर्माण का संकल्प
विज्ञापन
शाहजहांपुर में स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल। संवाद
शाहजहांपुर। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से विकसित भारत में स्वदेशी की भूमिका विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता स्वदेशी जागरण मंच के अखिल भारतीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा कि स्वदेशी केवल वस्तुओं की खरीद नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का संकल्प है। बच्चों में बचपन से ही स्वदेशी के संस्कार विकसित करने की जरूरत है।
आर्य महिला इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। कश्मीरी लाल ने कहा कि भारतीय उद्यमियों ने अपने परिश्रम, अनुसंधान और नवाचार से अनेक स्वदेशी उत्पाद तैयार किए हैं।
छात्रा अर्पणा मिश्रा, अलंकृता सक्सेना और महक अवस्थी ने स्वदेशी के महत्व पर विचार रखे। इस बीच स्थानीय उद्यमियों और महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में काम करने वाले राजेश और साक्षी, मीनाक्षी, ज्योति सक्सेना को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय संयोजक डॉ. अमितेश अमित,अभिनव कश्यप, प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी, डॉ. चंद्रलेखा, डॉ. ज्योति गुप्ता, अरविंद मिश्रा, अवधेश दीक्षित, डॉ. एमपीएस चौहान आदि मौजूद रहे।