{"_id":"6872bcf907fbe7a2150735fc","slug":"due-to-burning-of-trolley-of-karkaur-feeder-36-villages-have-been-without-electricity-for-24-hours-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-147968-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: करकौर फीडर की ट्राॅली जलने से 36 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: करकौर फीडर की ट्राॅली जलने से 36 गांवों में 24 घंटे से बिजली गुल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हाईटेंशन लाइन, ट्रांसफाॅर्मर और अन्य उपकरणों की खराबियां जल्द ठीक नहीं किए जाने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग भीषण गर्मी और उमस भरे माहौल में बिजली संकट से परेशान हैं। जैतीपुर विद्युत उपकेंद्र के यार्ड में लगी ट्राॅली शुक्रवार शाम ओवरलोडिंग से जल जाने के कारण 36 गांवों में पिछले 24 घंटे से बत्ती गुल है। शुक्रवार शाम को ही तिलहर में ट्रांसफार्मर फुंक जाने से आसपास के तमाम घरों के लोग पूरी रात और शनिवार को शाम तक बिजली को तरस गए।
जैतीपुर। करकौर फीडर की ट्राॅली खराब होने से इस फीडर से जुड़े करीब 36 गांवों की बिजली शुक्रवार शाम से गुल हो गई। ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अभियंताओं को फोन कर समस्या बताई, लेकिन शनिवार शाम तक समाधान नहीं निकला। ग्रामीण राकेश गुप्ता, प्रमोद सिंह, सुनील सिंह, शिवम आदि ने बताया कि बिजली न आने से भीषण गर्मी में बहुत परेशानी हो रही है। लोगों के ज्यादा फोन आने पर जेई राम सुरेश ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। हालांकि, लाइनमैन अवधेश का कहना है कि ट्रॉली में आई खराबी ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
तिलहर। डिग्री कॉलेज फीडर का आरबीएम इंटर कॉलेज के पास रखा ट्रांसफाॅर्मर शुक्रवार की शाम करीब आठ बजे ओवरलोडिंग से जल गया। तब से 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला गया। इस कारण आसपास के करीब सौ से ज्यादा घरों के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। बत्ती गुल होने से लोगों कई घरों में इनवर्टर डाउन हो गए। एसडीओ हरेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
--
पांच घंटे बंद रही पाली फीडर की लाइन, लोग हुए बेहाल
शाहजहांपुर। जलालाबाद उपकेंद्र के पाली फीडर की लाइन में शुक्रवार की रात को फाॅल्ट आने से लोगों को पांच घंटे तक बिजली के लिए तरसना पड़ा। रात में ही लाइन पर गश्त कर आपूर्ति को बहाल किया गया। वहीं, शहर में दिनभर लोग बिजली की आवाजाही से परेशान रहे।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे 33 केवीए लाइन में फॉल्ट आने से पाली फीडर बंद हो गया। उसके चलते उमराह, भानपुर, ब्रेंडा समेत दर्जनों गांवों की बिजली बंद हो गई। बिजली जाने से उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल हो गए। लोगों ने जेई को काॅल की तो वह भी सही जवाब नहीं दे सके। देर रात में पांच घंटे के बाद बिजली आने पर लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद