फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Digging for sewer line, jam at Anta intersection

Shahjahanpur News: सीवर लाइन के लिए खोदाई, अंटा चौराहा पर लगा जाम

Tue, 10 Oct 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Digging for sewer line, jam at Anta intersection
दिनभर परेशान रहे लोग, मरीजों और स्कूली बच्चों को भी हुई दिक्कत
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने के लिए शहर भर में लगातार खोदी जा रही हैं सड़कें

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सीवर लाइन डालने के लिए सोमवार को अंटा चौराहा के बीचोंबीच खोदाई की गई। इसके चलते मुख्य चौराहे से वाहनों का आवागमन प्रभावित रहा। दिनभर जाम की समस्या बनी रही। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और मरीजों को उठानी पड़ी।
इस समय शहर में सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। सोमवार को अंटा चौराहा पर काम कराया गया। इसके लिए जेसीबी से चौराहे के बीचोबीच में सड़क को खोदकर गड्ढा कर दिया गया। साथ ही इसके चारों ओर टिन लगा दी गई। इससे चौराहा से निकलने की जगह काफी कम हो गई। ऐसे में सिर्फ दो पहिया वाहनों का निकलना ही संभव रह गया, ऐसे में सोमवार को छोटे व बड़े वाहनों के गुजरने से यहां जाम लग गया।
विज्ञापन

कई बार चौराहे पर वाहन फंसे। दोपहर में स्कूलों की छुट्टी हुई, तो चौराहा पर ट्रैफिक बढ़ गया। इस दौरान लगे जाम में काफी देर तक स्कूली बच्चे भी फंसे रहे। शाम को कार्यालयों व कचहरी के बंद होने के बाद कर्मचारी व वकील अपने घरों को लौटने लगे, तब भी चौराहा पर जाम की समस्या खड़ी हुई। उन्हें भी काफी देर तक जाम से दो-चार होना पड़ा। यही नहीं इस मार्ग पर अस्पतालों में जाने वाले मरीजों को भी काफी दिक्कत आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पहले भी खोदा जा चुका है यह मार्ग, चैंबर बनाने में लग सकता है समय
सीवर लाइन डालने के लिए पहले भी अंटा चौराहा वाला मार्ग खोदा गया था। तब कई दिनों तक चौराहा से आवागमन प्रभावित रहा था, इस बार भी ऐसा ही होने की आशंका है। चैंबर बनाने का काम कम से कम एक सप्ताह में पूरा हो सकेगा। इसके बाद सीवर लाइन से जोड़ने का काम होगा। इतना ही नहीं सीवर लाइन का घरों तक कनेक्शन भी दिया जाएगा। इसके लिए भी सड़क को खोदने की जरूरत पड़ेगी।
-
अन्य सड़कों पर भी चल रही खोदाई
अंटा चौराहा मार्ग के साथ ही सदर बाजार, गोविंदगंज में सीवर लाइन डालने के लिए सड़कों की खोदाई की गई है। इनके अलावा मल्हार मोड़ से तारों वाला बाग, अंजान चौकी वाली गली, लोहारों वाले चौराहा के पास, रंगीन चौपाल आदि स्थानों पर सीवर लाइन डालने को सड़कें खोदकर डाल दी हैं। जिसकी वजह न सिर्फ राहगीरों, क्षेत्रीय लोगों को भी समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है।

-
सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। जिसको जल्द पूरा कराए जाने के लिए कई जगह एक साथ काम शुरू करवाया गया है। काम पूरा हो जाने के बाद समस्या नहीं होगी। अंटा चौराहा पर अतिशीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित को दिए जाएंगे।
- सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed