फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Devotees were moved to hear the story of Maa Parvati's penance

Shahjahanpur News: माता पार्वती की तपस्या की कथा सुन श्रद्धालु भावविभोर

Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Devotees were moved to hear the story of Maa Parvati's penance
​खिरनीबाग ​स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान में कथा में उप​स्थित महिला श्रद्धालु। स्रोत : आयोजक
शाहजहांपुर। खिरनीबाग स्थित जीआईसी क्रीड़ा मैदान पर श्री स्कंद शिव महापुराण कथा के सातवें दिन संत प्रशांत प्रभु जी महाराज ने माता पार्वती की तपस्या की कथा सुनाई।
विज्ञापन

संत प्रशांत जी ने कहा कि माता पार्वती भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए व्रत, उपवास, मौन, ध्यान, योग और अग्नि तप जैसे साधनों से वर्षों तक तप करती रहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि माता पार्वती केवल एक स्त्री नहीं थीं, वे उस आत्मा का रूप थीं, जिसने शिव को एक बार खोने के बाद फिर उन्हें पाने का संकल्प किया।
एक दिन भगवान शिव ब्रह्मचारी का वेश धरकर स्वयं पार्वती की परीक्षा लेने आए। उन्होंने उनकी तपस्या की निंदा की, शिव को अपरिग्रही और संन्यासी बताया। पार्वती डटी रहीं। उन्होंने कहा कि जिसे उन्होंने हृदय से स्वीकार किया, उसी का वरण करेंगी। फिर चाहे वर्षों और लग जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा की शुरुआत व्यासपीठ पूजन से हुई। हरिशरण वाजपेयी एवं उनकी धर्मपत्नी सीमा वाजपेयी के अलावा सुमन अग्निहोत्री और सर्वेश अग्निहोत्री ने श्रद्धा और आस्था से पूजन संपन्न कराया। आचार्य विवेकानंद शास्त्री एवं आचार्य कार्तिकेय द्विवेदी ने वैदिक विधि-विधान से पूर्ण किया।

कथा में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित, मुनेश्वर सिंह श्रीदत्त शुक्ला, अशोक गुप्ता, उदयवीर सिंह, राजपाल, अखिलेश सिंह, गौरव त्रिपाठी, अनिल बाथम, नीरज वाजपेयी ने आरती पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed