फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Despite the clouds being overcast, the humidity will increase due to the sun today

Shahjahanpur News: बादल छाए रहने के बावजूद आज धूप से बढ़ेगी उमस

Tue, 19 Aug 2025 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Despite the clouds being overcast, the humidity will increase due to the sun today
शाहजहांपुर। पुरवाई के ठंडे झोंके चलने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई, लेकिन सोमवार को दिनभर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी जारी रहने से जनजीवन उमस भरी गर्मी से बेहाल रहा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए रहेंगे, लेकिन धूप निकलने से उमस और गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन

रविवार शाम से चली पुरवाई ने दिनभर गर्मी से बेहाल रहे लोगों को काफी राहत दी। रात से सुबह सूर्याेदय के दो घंटे बाद तक ठंडी बयार चलती रही। इस कारण न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री कम होकर 26.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन

दिन में भी धूप रहने के बावजूद ठंडी पुरवाई के प्रभाव से अधिकतम तापमान भी 0.1 डिग्री घटकर 34.7 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बावजूद आम लोगों को गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बैरोमीटर सूचकांक सुबह कुछ देर सामान्य रहा, लेकिन सोमवार को दोपहर बाद सामान्य से दस अंक ज्यादा हो गया। यह वायुदाब बढ़ने का सूचक है।

इसलिए मंगलवार को बादल छाए रहने के बावजूद बारिश होने की संभावना नहीं है। उनका कहना है कि धूप निकलने और मौसम शुष्क बने रहने से मंगलवार को गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed