फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dengu

फॉगिंग का दावा बेदम, मच्छर फैला रहे मलेरिया और डेंगू

Tue, 09 Nov 2021 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
dengu
श्रीनिवास शर्मा, चमकनी - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। नगर निगम की ओर से संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए जोन वार फॉगिंग और मलेरिया के खात्मे को एंटीलार्वा के छिड़काव का काम करवाया जा रहा है। इसके बावजूद शहर में डेंगू मच्छर पनपने के साथ ही लोगों की जान भी ले रहे हैं। डेंगू के बढ़ते प्रकोप से नगरवासी दहशत में हैं। सोमवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में 28 संदिग्धों की जांच की गई जिसमें 13 लोग पॉजिटिव मिले।
विज्ञापन

नगर स्वास्थ्य अधिकारी वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नगर निगम की ओर से शहर में जोन वार टीमें लगाई गई हैं, जोकि स्वास्थ्य निरीक्षकों की देखरेख में सफाई, फॉगिंग और एंटीलार्वा के छिड़काव का काम कर रही हैं। सोमवार को भी शहर के छह जोन के एक-एक मोहल्ले में फॉगिंग व एंटीलार्वा का छिड़काव करवाया गया है। इस तरह से रोजाना ही छह-छह मोहल्लों में अभियान चलाया जाता है। इसके साथ ही यदि कहीं से कोई शिकायत मिलती है तो वहां पर टीम भेजी जाती है।
विज्ञापन

वहीं नगरवासियों का आरोप है कि नगर निगम की ओर से अभियान के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। कहीं भी नियमित रूप से सफाई, फॉगिंग आदि नहीं हो रही। वहीं अब तक जिले के रहने वाले दस लोगों की जान दूसरे जिलों में इलाज के दौरान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्लों में रोजाना सफाई कार्य और फॉगिंग कराने का दावा भले ही किया जा रहा हो, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल उलट है। सिर्फ वीआईपी इलाकों में फॉगिंग होती है। - राहुल पाल, सुभाषनगर कॉलोनी
नगर निगम की ओर से अभियान चलाकर फॉगिंग कराए जाने की बात सरासर गलत है। हमारे मोहल्ले में आज तक कोई फॉगिंग करने नहीं आया। सफाई भी रोज नहीं होती। - श्रीनिवास शर्मा, चमकनी
मोहल्ले में फॉगिंग दूर, सफाई तक हो जाए बहुत बड़ी बात है। नगर निगम कितने भी दावे करे, सफाई और फॉगिंग न होने की वजह से मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। - पवन गुप्ता, गौहरपुरा

मच्छरजनित बीमारियों से बचाव का एकमात्र उपाय सफाई और फॉगिंग ही है। घर में सफाई रख सकते हैं, लेकिन बाहर नगर निगम का काम है उसमें लापरवाही बरती जा रही है। - नरेंद्र कुमार, सदर बाजार

पवन गुप्ता, गौहरपुरा

पवन गुप्ता, गौहरपुरा- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

नरेंद्र कुमार, सदर बाजार

नरेंद्र कुमार, सदर बाजार- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

राहुल पाल, सुभाषनगर कॉलोनी

राहुल पाल, सुभाषनगर कॉलोनी- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed