{"_id":"589c7c5c4f1c1b8a5237b368","slug":"tilak-ceremony-young-man-shot-and-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक समारोह में गोली लगने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिलक समारोह में गोली लगने से युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कांट क्षेत्र के गांव अमौरा में बुधवार रात तिलक समारोह में खुशी में की गई फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता की ओर से गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। गांव अमौरा में बुधवार रात मौनी के बेटे गौरीशंकर का तिलक था। रात लगभग 8.30 बजे तिलक की रस्म पूरी की जा रही थी। रिश्तेदार और गांव के तमाम लोग मौजूद थे। कुछ लोग मकान के बाहर खड़ंजे पर खड़े होकर खुशी में फायरिंग कर रहे थे। इसी बीच एक गोली वहां मौजूद रतिपाल के 18 वर्षीय बेटे रामलखन के सीने में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना से तिलक समारोह में हड़कंप मच गया। रात लगभग 11.30 बजे परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर रात में ही सीओ सदर अखिलेश भदौरिया, थानाध्यक्ष अजीत रोरिया पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गांव के ही कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, रामलखन को करीब 100 की दूरी से गोली मारी गई। गोली सीने में बायीं तरफ लगी और पीछे दायीं तरफ निकल गई।
आरोपी कल्लूू शराब के नशे में तमंचे से फायर कर रहा था। इससे गोली लगने से रामलखन की मौत हो गई। मामले मेें मृतक के पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।- अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर
विज्ञापन
आरोपी कल्लूू शराब के नशे में तमंचे से फायर कर रहा था। इससे गोली लगने से रामलखन की मौत हो गई। मामले मेें मृतक के पिता की ओर से हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।- अखिलेश भदौरिया, सीओ सदर
विज्ञापन