{"_id":"571bcc764f1c1bf9288b4da2","slug":"the-jailer-stared-retire-at-dispute-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरे के विवाद में रिटायर दारोगा की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घूरे के विवाद में रिटायर दारोगा की गोली मारकर हत्या
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 24 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव विक्रमपुर चकौरा में शनिवार रात 65 वर्षीय रिटायर दारोगा कलक्टर सिंह को उसके घर में घुसकर गोली मार कर हत्या कर दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही चंद्रसेन के बेटे पोथी उर्फ अमरजीत ने गोली मारी है और दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई। बकौल पुलिस, सूचना पर घटनास्थल पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने पोथी को आरोपी बताया। जिस समय कलक्टर को गोली मारी गई वह घर पर अकेले थे और सिंधौली थाना क्षेत्र गांव रेभा जा रही बारात में शामिल होने के लिए निकलने की तैयारी में थे। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच घूरे की जमीन को लेकर विवाद था। अक्तूबर 2014 में कलक्टर सिंह के परिवार के लोगों ने उसी विवाद में चंद्रसेन के भतीजे रामवीर पर फायर झोंका गया था। उस मामले में इनके परिवार के तीन लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 307, 323, 504 और 506 के तहत केस दर्ज हुआ था। शनिवार रात को हुई घटना के समय कलक्टर की पत्नी मुन्नी देवी रोजा स्थित आवास पर बेटों और अन्य परिवारजन के साथ थीं। समाचार लिखे जाने तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ग्रामीणों के बताए आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन