{"_id":"3ee8646f00b9670466689dd724597cd3","slug":"student-run-with-answersheet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पकड़े गए उत्तर पुस्तिकाएं गायब करने वाले दो परीक्षार्थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पकड़े गए उत्तर पुस्तिकाएं गायब करने वाले दो परीक्षार्थी
शाहजहांपुर/सिंधौली।
Updated Mon, 26 Jan 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग के अंतर्गत रविवार को राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) की परीक्षा जिले के 20 केंद्रों पर हुई। परीक्षा के दौरान सिंधौली के नियामतपुर स्थित श्री फूल सिंह शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में बनाए गए केंद्र पर दो परीक्षार्थियों ने उत्तर पुस्तिकाएं खिड़की के बाहर फेंक दी। बाद में गिनती होने पर ‘गायब’ दोनों पुस्तिकाओं को लेकर हड़कंप मच गया। खोजबीन शुरू हुई तो मरोड़ी हुई हालत में दोनों पुस्तिकाएं कमरे के बाहर मिल गईं। उन्हें कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। प्रथम पाली में हुई इस घटना के बाद एक ने तो दूसरी पाली में परीक्षा दी, मगर दूसरे ने नहीं। दोनों युवकों को घर जाने दिया गया।
इस घटना को अंजाम देने वाले सीतापुर के संजीव पांडेय और आकाश प्रजापति बताए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह साढ़े नौ से साढ़े ग्यारह के बीच हुई। समय खत्म होने से पांच मिनट पहले से ही कक्ष निरीक्षक ने कॉपियां जमा करना शुरू कर दिया था। तय था कि जब तक सारी कॉपी जमा नहीं हो जाएंगी, तब तक किसी परीक्षार्थी को बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। ऐसे में दो उत्तर पुस्तिकाएं गायब होने की बात तुरंत ही पकड़ में आ गई। तब केंद्र व्यवस्थापक रामकुमार यादव और वहां मौजूद एसडीएम पुवायां लालबहादुर को बुला लिया गया। खोजबीन शुरू होने पर संजीव और आकाश को बाहर कॉपी फेंकते देखने वाले दूसरे परीक्षार्थियों ने चुपचाप अफसरों को जानकारी दे दी थी। इसके बाद कमरे के बाहर खिड़की के पास पड़ी दोनों उत्तर पुस्तिकाएं बरामद कर ली गईं। इसके बाद आकाश तो घर चला गया, मगर संजीव ने दूसरी पाली में ढाई से साढ़े चार बजे तक परीक्षा दी। इस बीच केंद्र व्यवस्थापक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
यह हो सकता है मकसद
अब तक की छानबीन के बाद पुलिस उत्तर पुस्तिकाओं को फेंकने के मामले में कोई खास साफ वजह नहीं मान रही है। माना यह जा रहा है कि दोनों ने उत्तर पुस्तिकाएं बाहर फेंककर गायब करके दूरगामी सोच रखी होगी। भविष्य में वह परीक्षा से जुड़े लोगों की लापरवाही बताकर लाभ ले सकते थे। उनके खिलाफ मुकदमा खासतौर से इसलिए लिखा गया, क्योंकि आयोग की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं कंप्यूटर से चेक होती हैं। तब मरोड़ी हुई उत्तर पुस्तिकाएं कंप्यूटर चेक नहीं करता है। ऐसे में कक्ष निरीक्षक ही फंस सकता था।
विज्ञापन
आधे परीक्षार्थी तो आए ही नहीं
पहली पाली में 6,173 तथा दूसरी पाली में 6,147 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि प्रथम पाली में 3127 और द्वितीय पाली में 3153 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 20 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 9300 अभ्यर्थियों को शामिल होना था। आयोग से आए पर्यवेक्षक इंद्रजीत और केसी पांडेय की उपस्थिति और प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। सभी केंद्राें पर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए थे।
रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर रही भीड़
शाहजहांपुर। राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) की परीक्षा के चलते रेलवे स्टेशन और रोडवेज पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों और बसों में बैठने को लेकर यात्रियों के बीच में धक्का-मुक्की भी होती रही।