{"_id":"6af17fa47b6358bfd20f58ed","slug":"birthday-party-dispute-turns-fatal-in-indore-four-youths-kill-rizwan-indore-news-c-1-1-noi1551-4918260-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, चार युवकों ने मिलकर रिजवान को उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: जन्मदिन की पार्टी का विवाद बना हत्या की वजह, चार युवकों ने मिलकर रिजवान को उतारा मौत के घाट
Mon, 09 Nov 2026 02:26 PM IST
इंदौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: इंदौर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 02:26 PM IST
सार
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते रिजवान की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जन्मदिन समारोह में युवकों के बीच विवाद हुआ था। रविवार को फिर कहासुनी के बाद चार युवकों ने रिजवान पर हमला किया। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
इंदौर में हत्या
विस्तार
शहर के खजराना थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रिजवान नामक युवक पर चार युवकों ने कथित तौर पर मिलकर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले रिजवान और उसके साथियों ने एक युवक का जन्मदिन मनाया था। इस दौरान युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन विवाद की रंजिश बनी रही।
ये भी पढ़ें- एमपी में काल बनी अमावस की रात: सिवनी और कटनी में दो घरों में आग लगने से 12 की मौत, पटाखों के शोर में दबी चीखें
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में फिर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि रविवार को इसी पुरानी बात को लेकर पांच युवक एक बार फिर आमने-सामने आ गए। उनके बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही विवाद में बदल गई। इसी दौरान चार युवकों ने कथित तौर पर रिजवान पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से रिजवान की मौत हो गई।
चार आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी
घटना की सूचना मिलते ही खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर जन्मदिन के दौरान हुए विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात के घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।