Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Deaths two married women Varanasi Injury marks found bodies accused murder medical negligence alleged

वाराणसी में दो विवाहिताओं की मौत: शरीर पर चोट के निशान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप; चिकित्सक ने की लापरवाही

Mon, 09 Nov 2026 02:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 09 Nov 2026 02:08 PM IST
सार

वाराणसी के लोहता और चौबेपुर थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की मौत के मामलों में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों घटनाओं के बाद परिजनों की ओर से मिली शिकायतों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Deaths two married women Varanasi Injury marks found bodies accused murder medical negligence alleged
चाैबेपुर थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद

विस्तार

लोहता बाजार के इस्लामपुर कस्बे में रविवार को 22 वर्षीय विवाहिता अफसाना बानो की मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि इंडक्शन चूल्हे पर पानी गर्म करते समय करंट लगने से उसकी मौत हुई है। वहीं, मृतका के पिता ने दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अफसाना के पिता सरफुद्दीन मंसूरी के अनुसार, उनकी बेटी की शादी 14 अगस्त 2026 को इस्लामपुर निवासी सेराज के साथ हुई थी। उन्होंने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सेराज, जेठ निसार और मेराज, सास मेहरुनिशा तथा ननद सबिना बानो दहेज के लिए अफसाना के साथ मारपीट करते थे। पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या करने के बाद करंट लगने से मौत होने की कहानी गढ़ी है। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम से घटनास्थल का निरीक्षण कराया। टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतका के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

इलाज के दौरान विवाहिता की मौत, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप
चौबेपुर क्षेत्र के सिंहवार गांव निवासी विवाहिता की रविवार भोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के भाई दिनेश कुमार निवासी उमरहां ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सिंहवार गांव निवासी कृष्ण कुमार की पत्नी मुन्नी देवी (34) शनिवार दोपहर करीब दो बजे उल्टी आने से बीमार हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए उमरहां स्थित डॉ. अनुज कुमार पांडेय के क्लीनिक पर ले गए। आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। अचानक हुई घटना से परिवार में चीख-पुकार मच गई। थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed