फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Stolen goods recovered 60 bags of wheat, four detained

मालगाड़ी से चोरी 60 बोरा गेहूं बरामद, चार हिरासत में 

Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 मालगाड़ी से गेहूं चोरी कर पिकअप गाड़ी से हरदोई बेचने जा रहे गिरोह के चार चोरों को आरपीएफ  ने दबोच लिया। मौके से पिकअप गाड़ी और उसमें भरे गेहूं के 60 बोरे बरामद किए गए हैं। इस पर एफसीआई पंजाब और हरियाणा सरकार की मोहर लगी हुईं हैं।
विज्ञापन

आरपीएफ  रोजा प्रभारी नरेंद्र मलिक को सूचना मिली सोमवार की रात पंजाब से सीतापुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के डिब्बों की सील तोड़कर चोरों ने गेहूं के बोरे चोरी कर लिए और उनको एक पिकअप गाड़ी से लादकर हरदोई की एक फ्लोर मिल व मंडी की आढ़त पर बेचने जा रहे है। आरपीएफ  प्रभारी मलिक ने अपनी टीम के साथ सोमवार की रात को ही घेराबंदी शुरू कर दी और मंगलवार की भोर रोजा थाना क्षेत्र के पड़रा सिकंदरपुर जाने वाले मार्ग की टेढ़ी पुलिया के पास गेहूूं से लदी पिकअप गाड़ी को पकड़ लिया। आरपीएफ  की घेराबंदी से पिकअप पर सवार चार लोग मौके से भागने का प्रयास करने लगे, तभी साथ आये जवानो ने उन्हे दौड़ाकर अपनी हिरासत में ले लिया। पकड़े गये आरोपियों के बारे में आरपीएफ ने कोई खुलासा नहीं किया है अलवत्ता रेलवे से की गई अन्य चोरियों के मामले में अहम सुराग लगे है। मंगलवार देर शाम प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ एसपी सिंह, रोजा प्रभारी नरेंद्र मलिक अपनी टीमों के साथ हरदोई रवाना हो चुके हैं। आरपीएफ  ने बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत दिए हैं।  आरपीएफ  को अनुमान है कि रेलवे से खाद्यान्न चोरी के मामले में कई राइस मिलर्स, फ्लोर मिल मालिकों के अलावा बड़ी सख्या में आढ़तियों के शामिल होने के संकेत भी मिले हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी फाटक से लेकर उचौलिया तक है चोरों का आतंक
रोजा। रेलवे से
खाद्यान्न चोरी करने वाले कई गिरोह सक्रिय हैं। इनका मुख्य केंद्र मोहम्मदी क्रासिंग से उचौलिया के होम सिंगनल तक होता है। इस 20 किमी के क्षेत्र में करीब चार नोमैन क्रासिंग, तीन गेटमैन क्रासिंग पड़ती हैं। सिंगल लाइन व्यवस्था और कर्व होने के कारण मालगाड़ियों की रफ्तार कम होती है, जिस कारण चोर चलती ट्रेन पर चढ़कर डिब्बों की सील तोड़ देते हैं और खाद्यान्न से भरे बोरों को नीचे गिराने लगते है। गैंग के अन्य सदस्य इन बोरो को एक खेत मे एकत्र करते है भोर होने तक पिकअप या डीसीएम वाहन के द्वारा चोरी किए गए खाद्यान्नों को हरदोई, रोजा, मोहम्मदी, क्षेत्र की मंडियो अथवा फ्लोर व राइस मिलो को बेच दिया जाता है। खाद्यान्न चोरो के करीब एक दर्जन से अधिक गैंग सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed