{"_id":"57261c774f1c1b56035cd0e7","slug":"ipl-betting-on-half-a-dozen-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएल पर सट्टा लगाते आधा दर्जन गिरफ्त में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईपीएल पर सट्टा लगाते आधा दर्जन गिरफ्त में
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 02 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने नगर में अनेक स्थानाें पर छापा मार कर आधा दर्जन लोगाें को अठ्ठानवे हजार रुपये की नकदी, सात मोबाइल, सैंट्रो कार सहित गिरफ्तार किया है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने आरोपियाें को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जिस पर न्यायालय ने आरोपियाें की जमानत नामंजूर करते हुये सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। कोतवाल दयाचंद्र शर्मा के अनुसार पुलिस को नगर में अनेक स्थानाें पर आईपीएल के नाम पर सट्टेबाजी की सूचना मिल रही थी। जिस पर पुलिस ने जाल बिछाकर नगर के मोहल्ला बहादुरगंज स्थित चौपड़ा मिल के पास सट्टेबाजी में लगे शानू व उवैस को धर दबोचा। आरोपियाें को कोतवाली लाने के बाद उनके मोबाईल कब्जे में ले लिये। इसके बाद मोबाईल पर नगर के अनेक स्थानाें से फोन द्वारा आईपीएल सट्टा के लिये फोन आने पर एक एक कर कुल छह लोगाें को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इन लोगाें के कब्जे से अठ्ठानवे हजार नकदी के अलावा सात मोबाईल, एक सैंट्रो कार तथा एक यामाहा बाइक बरामद की है। सट्टेबाजी में गिरफ्तार लोगाें में विनोद कुमार सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह जैतीपुर, उत्तम कुमार पुत्र दिनेश कुमार सिंह जैतीपुर, मो. शमीम पुत्र जफरअली नजरपुर, तौकीद पुत्र शब्बीर हिंदूपट्टी, शानू पुत्र शाकिर नितगंजा तथा उवैस पुत्र बाबू हुसैन नितगंजा शामिल हैं।
विज्ञापन