{"_id":"585d6d7d4f1c1b3e4de3a74b","slug":"eight-year-old-veteran-of-the-attempted-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची से बुजुर्ग ने की रेप की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ साल की बच्ची से बुजुर्ग ने की रेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में सब्जी लेने गई आठ वर्षीय बालिका से 65 साल के वृद्ध ने दुराचार की कोशिश की। बालिका के शोर मचाने पर वृद्ध ने धमकाकर छोड़ दिया। बालिका के बताने पर ननिहाल के लोगों ने बुजुर्ग की पिटाई करके उसे पुलिस को सौंप दिया, पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंडा क्षेत्र के गांव की बालिका अपने नाना के पास खुटार के एक मोहल्ले में रहती है। शुक्रवार शाम पांच बजे बालिका के नाना ने उसे फूल गोभी खरीदने नगर पंचायत कार्यालय के पीछे खेत में भेजा। बालिका का आरोप है कि खेत पर फूलगोभी बेच रहे बुजुर्ग ने उसे खेत के पास बने कमरे में बुलाया और शोर मचाने पर मार देने की धमकी देते हुए उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिए। बालिका ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो वृद्ध ने उसे छोड़ दिया। हालांकि कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार देने की धमकी दी। लड़की के घर जाकर ननिहाल के लोगों को घटना की जानकारी दी। बताते हैं कि घटना से गुस्साए तमाम लोग मौके पर पहुंचे और वृद्ध को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद वृद्ध को पुलिस के हवाले कर दिया गया। बालिका ने पुलिस के सामने भी वृद्ध पर लगाए आरोपों की पुष्टि की। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन