{"_id":"6a8df6dbf4fc770a5401c4d4","slug":"woman-stabbed-to-death-with-sharp-weapon-in-najibabad-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-188475-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नजीबाबाद में महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नजीबाबाद में महिला की धारदार हथियार से वारकर हत्या
विज्ञापन
मंडावली/नजीबाबाद। गांव मिर्जापुर सैद में उर्फ नया गांव में शहनाज खातून (42) की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव अर्धनग्न हालत में अपने ही तालाबंद मकान में पड़ा मिला। बेटे ने पिता पर ही मां की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। उसने बताया कि 20 अगस्त के बाद से ही पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है।
गांव मोहनपुर निवासी आसिफ श्रीनगर में रहकर सैलून का काम करता है। बीस अगस्त की रात से पिता का फोन बंद होने के कारण मां से बात नहीं होने पर आसिफ मंगलवार को अपने सैदपुर मिर्जा गांव स्थित मकान पर पहुंचा। घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो तेज दुर्गंध आने लगी। फिर कमरे में लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो मां शहनाज खातून का शव जमीन पर पड़ा देख सिहर उठा।
आसिफ ने बताया कि पिता अहमद हसन और मां शहनाज खातून उसके पास श्रीनगर में रहते थे। दोनों 18 अगस्त को गांव वापस आए गए। 20 अगस्त की रात नौ बजे पिता के फोन पर मां से भी बात हुई थी। इसके बाद से अहमद हसन का फोन बंद है। पुलिस ने अनुमान लगाया कि 20 अगस्त की रात ही हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आरोपी घर का ताला लगाकर भाग निकला और फोन भी बंद कर लिया। बेटे ने मां की हत्या के लिए पिता पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सीओ राजेश सोलंकी ने बताया कि संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हुई है। मृतका के बेटे ने पिता पर ही हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि महिला के कान के पास धारदार हथियार घोंपा गया, जिसका घाव दिमाग तक पहुंचा। सामने से भी सिर में धारदार हथियार का गहरा घाव मिला है।