फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Investigation initiated into the case of land grabbing at Sevashram Inter College.

Bhadohi News: सेवाश्रम इंटर कॉलेज की जमीन हड़पने के मामले की विवेचना शुरू

Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Investigation initiated into the case of land grabbing at Sevashram Inter College.
सुरियावां के सेवाश्रम इंटर कॉलेज की करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के मामले की पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

राजस्व टीम की जांच के बाद धोखाधड़ी और कुटरचना की पुष्टि होने पर डीएम शैलेष कुमार के निर्देश पर सात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। विवेचना शुरू होने के साथ ही अब आरोपियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। सेवाश्रम इंटर कॉलेज माध्यमिक शिक्षा विभाग से वित्तपोषित विद्यालय है। करीब आठ दशक पुराने विद्यालय की सुरियावां चौराहे पर काफी जमीन है।
कीमती जमीन पर भूमाफिया की नजर काफी समय से थी। पांच दिन पूर्व कॉलेज की प्रबंध समिति के कार्यकारिणी सदस्य जटाशंकर दुबे की तहरीर पर पुलिस ने सात के खिलाफ धोखाधड़ी, कुटरचना, राजस्व अभिलेखों में हेरफेर करने की प्राथमिकी दर्ज की थी। इसमें आरोप लगा था कि प्रमिला पासी और परमात्मा उर्फ नन्हे दुबे ने मिलकर आराजी संख्या 566 ख का एक फर्जी सट्टा हरिप्रकाश उपाध्याय के नाम पर दिखाया।
विज्ञापन

इस दौरान नियमों का उल्लंघन करते हुए अनुसूचित जाति की भूमि का अंतरण दर्शाया गया। साथ ही, चौहद्दी बदलकर विद्यालय की बेशकीमती सड़क किनारे वाली जमीन (आराजी संख्या 705) को दर्शाया गया। 30 जून 2026 को पुलिस बल की मौजूदगी में राजस्व टीम ने पैमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय की भूमि पर अवैध अतिक्रमण और सरकारी दस्तावेजों में जालसाजी की पुष्टि हुई। डीएम के निर्देश पर पुलिस ने कैलाश नाथ दूबे, परमात्मा उर्फ नन्हे दुबे, अचल दुबे, कुशल दुबे निवासी कुसौड़ा, अनिल मिश्रा निवासी नेता नगर, प्रमिला पासी निवासी कैड़ा और हरिप्रकाश उपाध्याय निवासी कांवल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।

मामले की विवेचना उपनिरीक्षक शकील खान को सौंपी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। मामले में जल्द ही आरोपियों गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed