{"_id":"6a8df5ea411fcb77ea0a7141","slug":"five-people-were-named-in-the-case-of-beating-of-a-girl-basti-news-c-207-1-bst1006-165118-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: युवती की पिटाई में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: युवती की पिटाई में पांच नामजद
विज्ञापन
पैकोलिया। क्षेत्र के एक वार्ड में सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध करने से रोकने पर युवती की पिटाई और छेड़छाड़ का आरोप है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
मोहल्ला निवासी युवती ने दर्ज एफआईआर में बताया कि उन्हीं के वार्ड के निवासी अब्दुल अजीज, अब्दुल मुकीम, जैद, कलाम और खैर उनके घर के सामने सार्वजनिक रास्ते पर रविवार की सुबह करीब 11:30 बजे दीवार खड़ी करके रास्ता रोकने लगे। मना करने उनकी पिटाई करने लगे।
अब्दुल अजीज ने उनके घर में घुसकर उनका गला दबा दिया। जैद ने छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करके उनका कपड़ा फाड़ दिया। शोर सुनकर उनकी मां और बहनें वहां आईं तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए और उनके चाचा की बाइक तोड़कर भाग गए। पिटाई से उन्हें चोटें आई हैं।
विज्ञापन
कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद