फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Body of a man found in the Jamalpur waterworks complex.

Bhiwani News: जमालपुर के जलघर परिसर में मिला व्यक्ति का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Body of a man found in the Jamalpur waterworks complex.
बवानीखेड़ा। गांव जमालपुर स्थित जलघर परिसर में मंगलवार सुबह गांव निवासी 43 वर्षीय राजकुमार का शव पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक के पुत्र सन्नी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके भाई की करीब छह वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। इसके बाद से पिता राजकुमार मानसिक तनाव में रहते थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार राजकुमार तीन भाइयों में मंझले थे। उनके दोनों भाइयों की भी पहले ही मृत्यु हो चुकी है। जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि सन्नी के बयान के आधार पर मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


11.40 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
भिवानी। सीआईए प्रथम भिवानी ने सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के पीछे वाले गेट के पास 11.40 ग्राम हेरोइन के साथ जीतू वाला जोहड़ निवासी तेजस्वी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी भी कब्जे में ली है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर भिवानी में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। सीआईए प्रथम के एएसआई प्रदीप कुमार 24 अगस्त को जाट धर्मशाला भिवानी के पास गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर थे। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि नगर परिषद भिवानी के पीछे वाले गेट के पास एक व्यक्ति हेरोइन लेकर खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश देकर तेजस्वी को काबू किया।

पुलिस ने तलाशी ली तो उसके कब्जे से 11.40 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की स्कूटी को भी कब्जे में ले लिया। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed