फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Fake call center operating under the guise of a library; 250 people defrauded, 12 arrested.

Chandauli News: लाइब्रेरी की आड़ में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर, 250 लोगों को ठगा, 12 गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Fake call center operating under the guise of a library; 250 people defrauded, 12 arrested.
बलुआ पुलिस के गिरफ्त में साइबर ठगी के आरोपी। स्रोत:-जागरूक पाठक
पीडीडीयू नगर। बलुआ थाने की पुलिस और साइबर सेल ने लाइब्रेरी की आड़ में चल रहे कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। कॉल सेंटर से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर लोगों से ठगी का खेल चल रहा था। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय रसूलपुर गांव में रिडर्स कम्यूनिटी क्लब के नाम से संचालित परिसर में पुलिस ने छापा मारकर मुख्य आरोपी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 24 मोबाइल फोन, चार लैपटॉप, 42 सिम कार्ड, 250 जीबी की हार्ड डिस्क, एक डायरी और दो रजिस्टर बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमवार को बलुआ पुलिस और साइबर सेल को सूचना मिली थी कि सराय रसूलपुर में एक मकान में लाइब्रेरी की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। टीम मौके पर पहुंची तो कई लोग मोबाइल और लैपटॉप के जरिए काम करते मिले। पूछताछ में पता चला कि नेटवर्क का संचालन आनंद मौर्या कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में आनंद मौर्या, प्रकाश मौर्या, जोगिंदर मौर्या, सिद्धार्थ मौर्या, अभिषेक विश्वकर्मा, विकास शर्मा, कुशवाहा, प्रीतम कुमार मौर्या, अमन कुमार मौर्या, आकाश मौर्या, विशाल गौड़ और विशाल मौर्या को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी चंदौली जिले के रहने वाले हैं। एसपी ने बताया कि मौके से मिले रजिस्टर और डायरी में क्लाइंट, अकाउंट हैंडलिंग, प्रॉफिट-लॉस, मेंबरशिप और शेयरिंग से जुड़ी प्रविष्टियां मिली हैं। हार्ड डिस्क के बारे में पूछताछ में आनंद ने बताया कि इसका इस्तेमाल डेटा सुरक्षित रखने के लिए किया जाता था। वहीं, मुख्य संचालक आनंद मौर्या को पुलिस ने सुरतापुर काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed