{"_id":"6a8df67f574eb4c1d9030e32","slug":"young-man-takes-his-own-life-by-tightening-a-noose-around-his-neck-jhansi-news-c-420-1-eri1001-11790-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: युवक ने गले में फंदा कसकर दी जान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। थाना एरच क्षेत्र के ग्राम गोंती में एक युवक ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। युवक के आत्मघाती कदम उठाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
थाना क्षेत्र के गांव गोंती निवासी दामोदर श्रीवास ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि उसका साला सुनील कुमार (23) भिंड का रहने वाला है। लेकिन, बचपन से ही वह उसके पास रह रहा था। वह उसे दत्तक पुत्र के समान मानता था। मंगलवार दोपहर तकरीबन दो बजे उसने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा कसकर जान दे दी।
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
घटना के संबंध में एरच थाना प्रभारी सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
बता दें कि मृतक सुनील कुमार की दो साल की एक बेटी है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है।