फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diggi bikes eat up half million cash

बाइक की डिग्गी से उड़ाए डेढ़ लाख की नकदी

Tue, 01 Dec 2015 12:10 AM IST
जलालाबाद।
जलालाबाद। Updated Tue, 01 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक ठेकेदार ने सोमवार दोपहर में बैंक ऑफ  बड़ौदा से डेढ़ लाख नकदी निकाली थी, जिसे उसने बाइक की डिग्गी में रख लिया। कुछ ही देर में पीछे से आए उचक्के ने नगदी भरा बैग उसमें से निकाला और गायब हो गया। भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई इस वारदात से हड़कंप मच और तमाम लोग मौके पर आ गए। पुलिस ने घटना को लेकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला नौसारा निवासी सुरेश चंद्र गुप्ता पीडब्लूडी में ‘ए’ क्लास के ठेकेदार हैं। दो दिसंबर को उनकी बेटी की बारात आनी है। सोमवार को वह एनएससी लेकर उसका भुगतान कराने डाकघर गए, लेकिन भुगतान न मिलने पर उन्होंने बड़ौदा बैंक के खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाला और नोट भरा बैग बाइक की डिग्गी में डाला तथा बाइक स्टार्ट करने लगे। इसी दौरान पीछे से लगे किसी उच्चके ने नोट भरा बैग डिग्गी से निकाला और नौ दो ग्यारह हो गया। जानकारी होते ही कोतवाल यतेन्द्र भारद्वाज समेत अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेने के बाद बैंक में कैमरे के फुटेज भी देखे, लेकिन अभी उक्त मामले में कोई सुरागकशी नहीं हो सकी है। भुक्तभोगी के अनुसार बैग में रुपये के साथ उनके एनएससी के कागजात भी चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed