{"_id":"ff50e59d87d2f7b2540794809e245f67","slug":"bolero-by-the-impact-of-the-death-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो की टक्कर से युवक की मौत
जलालाबाद।
Updated Mon, 04 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
याकूब चौराहा के पास रविवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने 22 वर्षीय दुर्वेश वर्मा की साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। ड्राइवर दुर्वेश को काफी दूर तक घसीटता ले गया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
क्षेत्र के गांव एलमपुर निवासी श्रीराम वर्मा का छोटा बेटा दुर्गेश सुबह करीब दस बजे साइकिल से गेहूं की बोरी लादकर जलालाबाद मंडी में ब्रिकी के लिए जे जा रहे थे। इसी दौरान फर्रुखाबाद की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने कुमार धर्मकांटा के पास पीछे से टक्कर मार दी। दुर्गेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। हादसे की खबर सुनकर दुर्गेश के परिवार वाले भी आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्गेश की 20 मई को होनी थी शादी
श्रीराम के घर में छोटे बेटे दुर्गेश की शादी की तैयारी चल रहीं थीं। 20 मई को मदनापुर के गांव हुकुमपुर नगला क्षेत्र में बारात जानी थी। दुर्गेश की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। खुशियों का माहौल गम में बदल गया। मां देवकी का बेटे की मौत से बुरा हाल है। बड़ा भाई ब्रजेश भाई की मौत से अकेला पड़ा गया है।