फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   घर में घुसकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म

घर में घुसकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 12 Nov 2018 11:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर Updated Mon, 12 Nov 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर विधवा से सामूहिक दुष्कर्म
घर में सो रही विधवा महिला को रविवार रात तीन युवकों ने दबोच लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर तीनों ने महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव निवासी महिला के पति की आठ वर्ष पहले मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद कुछ लोग उस पर बुरी नीयत रखने लगे। रविवार रात वह घर में बच्चों के साथ सो रही थी, तभी दीवार फांदकर तीन युवक घर में घुस आए और उसे दबोच लिया। आंख खुलते ही उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उन लोगों ने सीने पर तमंचा रख दिया और जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आरोप है कि इसके बाद तीनों ने उसके साथ बारी बारी से दुष्कर्म किया। घर से जाते समय आरोपी धमकी दे गए कि यदि पुलिस में शिकायत की तो पूरे परिवार को जान से मार देंगे। सुबह होने पर पीड़िता ने मामले की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। एसएचओ हरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि घटना की जांच कराई गई है जिसमें सामूहिक दुराचार की घटना गलत है। रामवीर के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed