फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   crime

युवक की मौत, पुरानी रंजिश में कार की टक्कर मारने का आरोप

Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
crime
कांट में मृतक रेहान का । फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी इकबाल हुसैन का 23 वर्षीय बेटा रेहान अपने दोस्त के साथ ईंट के भट्ठे पर जा रहा था। इसी दौरान दोस्त रुका तो एक कार सवार ने रेहान को टक्कर मार दी। परिजन का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कार सवार लोगों ने टक्कर मारने के बाद लोहे की रॉड से रेहान पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल रेहान को बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने कार सवार चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूरी निवासी इकबाल हुसैन अपनी पत्नी नफीस बानो, पांच बेटों और दो बेटियों के साथ रहते हैं। दस मार्च की शाम करीब 6:00 बजे सबसे छोटा बेटा 23 वर्षीय रेहान अपने दोस्त राजिक हसन खां के साथ मीरपुर ईट भट्ठे पर जा रहा था। भट्ठे से पहले रेहान का दोस्त रोड किनारे रुक गया। तभी तेज रफ्तार कार ने रेहान को टक्कर मार दी। आरोप है कि उसके बाद कार सवार लोगों ने लोहे की रॉड से रेहान पर हमला कर दिया। जिसके बाद कार सवार चार लोग मौके से फरार हो गए। घायल रेहान को राजकीय मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर कर दिया गया। शनिवार को रेहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। रेहान के भाई शादाब हुसैन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी नवेद, निजाम, आले मुस्तकी और निशात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पेड़ काटने की शिकायत करने का रेहान पर था शक
मृतक रेहान और आरोपी के घर आसपास में ही हैं। 14 जुलाई को रेहान अपने घर आ रहा था। आरोप है कि तभी नवैद प्रतिबंधित पेड़ कटवा रहा था। उसी बीच पुलिस को किसी ने सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कटे हुए पेड़ को बरामद कर कार्रवाई की थी। उधर आरोपी नवेद को रेहान पर पुलिस से शिकायत करने का शक था। यही कारण है कि नवेद, रेहान से रंजिश मानने लगा था। इसी रंजिश के चलते 30 अगस्त को रेहान और आरोपी नवेद में जमकर मारपीट भी हुई थी। आरोपी नवेद की बहन की तहरीर पर रेहान समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके बाद कुछ वक्त रेहान को जेल जाना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन को रोरोकर बुरा हाल, कहा-रेहान तो था कसम खाने को तैयार
कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी स्थित रेहान हुसैन का शव घर पहुंच गया। रेहान का शव देखकर माता-पिता और भाई बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन ने बताया कि आरोपियों ने रेहान को सिर्फ इसलिए मार डाला क्योंकि उन लोगों को शक था कि पेड़ काटने की शिकायत उसने की है। आंखों में आंसू लिए परिजन ने बताया कि रेहान अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए कसम खाने के लिए भी तैयार था लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनीं और उसे मार डाला।

रेहान की मौत के मामले में उसके भाई शादाब की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। विवेचना के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। - राजितराम, निरीक्षक, थाना कांट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed