{"_id":"5db73d878ebc3e01665e65c7","slug":"crimc-shahjahanpur-news-bly381910826","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजाई में लिपटा मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजाई में लिपटा मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांट (शाहजहांपुर)। मदनापुर रोड़ पर पुलिस ने रविवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में रजाई में लिपटा एक युवती का शव बरामद किया है। तमाम प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है।
कस्बे से दो किलोमीटर दूर मदनापुर रोड़ पर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी रजाई से दुर्गंध उठ रही थी। उधर से निकलने वाले लोगों के जरिये कस्बे में चर्चा आम हुई तो पुलिस रविवार सुबह मौके पर पहुंची तो रजाई में लिपटा युवती का शव था। चेहरा और हाथ पूरी तरह से गल चुके थे। शरीर पर नीली जींस की पेंट और बैंगनी रंग का टाप्स है। युवती उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने भीड़ में मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवती की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया है। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। जिले के थानों के अलावा पड़ोसी जिले के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि युवती के बारे में कुछ पता चल सके। वहीं युवती का शव मिलने से क्षेत्र में तमाम तरह की चर्चाएं हो रही हैं।