फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Crackdown: Remove illegal hoardings and banners by running a campaign

शिकंजा : अभियान चलाकर अवैध होर्डिंग और बैनर हटाए

Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 21 Apr 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Crackdown: Remove illegal hoardings and banners by running a campaign
शाहजहांपुर। हादसों का कारण बन रहे अवैध होर्डिंग को हटाने की नगर निगम ने सुध ले ली है। अमर उजाला की ओर से प्रमुखता से मुद्दा उठाए जाने के बाद रविवार को अवैध होर्डिंग-बैनर हटाने का अभियान चलाया गया। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक, अभियान लगातार चलता रहेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध होर्डिंग हटाने के साथ ही वैधानिक ढंग से निकायों को प्रचार के जरिये आय बढ़ाने के लिए आदेशित किया था। इसके बावजूद नगर निगम से लेकर नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में आदेश का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने शहर के साथ ही कस्बों में लगे अवैध होर्डिंग के खिलाफ अभियान शुरू किया था। शहर में लगे अवैध होर्डिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था।
18 अप्रैल के अंक में ठेका नहीं फिर भी होर्डिंग से पटा शहर शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा ने संज्ञान लिया। उन्होंने महानगर में लगे अवैध होर्डिंग्स-बैनर को हटाए जाने के लिए विशेष अभियान चलाकर जुर्माना वसूल किए जाने के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में रविवार को प्रवर्तन दल की टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग-बैनर हटाए। टीम ने चेताया कि दोबारा होर्डिंग लगाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed