{"_id":"64171cb9ceded43b5e012eb6","slug":"coronavirus-patient-reports-in-shahjahanpur-2023-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Covid-19: शाहजहांपुर में मिला कोरोना संक्रमण का मरीज, स्वास्थ्य विभाग की अपील- सतर्कता बरतें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Covid-19: शाहजहांपुर में मिला कोरोना संक्रमण का मरीज, स्वास्थ्य विभाग की अपील- सतर्कता बरतें लोग
Sun, 19 Mar 2023 08:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Mar 2023 08:01 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण के मरीज एक बार फिर से मिलने लगे हैं। शाहजहांपुर में रविवार को एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसे होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर में ढाई महीने बाद कोरोना वायरस से संक्रमित एक मरीज मिला है। होली पर अपनी रिश्तेदारी में आए युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रविवार को उसे होम आइसोलेट करते हुए आसपास के घरों की जांच की गई। दूसरी ओर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला की इंफ्लुएंजा संदिग्ध मरीज की जांच निगेटिव आने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
होली के मौके पर बरेली निवासी 35 वर्षीय युवक मालगोदाम रोड स्थित अपनी रिश्तेदारी में आया था। खांसी और जुकाम होने पर उसने कोविड की जांच कराई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सीएमओ डॉ. आरके गौतम ने संक्रमित युवक की दवाई का इंतजाम कराते हुए उसे होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
Umesh Pal Murder: सद्दाम की गिरफ्तारी से खुलेंगे अतीक के भाई अशरफ के राज, पुलिस की आठ टीमें कर रहीं तलाश
विज्ञापन
Trending Videos
टीमों को लगाकर मरीज के आसपास के घरों के लोगों की जांच भी कराई गई है। कोरोना संक्रमण का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्कता बरतने पर अपील की है। बता दें इससे पहले छह जनवरी को एक कोरोना मरीज मिला था।