{"_id":"65ed5d138b8a351ca2089389","slug":"bike-rider-dies-due-to-collision-with-horse-carriage-in-shahjahanpur-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तांगे की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तांगे की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
Sun, 10 Mar 2024 12:42 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Mar 2024 12:42 PM IST
सार
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद ग्रामीणों ने लगाया जाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र में कच्ची ईटों से भरे तांगे की टक्कर से बाइक सवार विपिन सिंह की मौत हो गई। गांव मिश्रीपुर निवासी विपिन सिंह (28) पुत्र मुनेंद्र सिंह रविवार को सुबह कहीं जा रहे थे। तभी कच्ची ईंट भरे तांगे से उनकी बाइक टकरा गई। जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए और मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही मृतक के परिजन पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना होने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। विपिन की मौत से उनके परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन