{"_id":"62378882d2b36b51ba53806a","slug":"banda-man-s-death-in-rudrapur-shahjahanpur-news-bly47879737","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा के युवक की रुद्रपुर में मौत...तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा के युवक की रुद्रपुर में मौत...तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंडा। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर (रुद्रपुर) में काम कर रहे बंडा के गांव नवदिया निवासी 24 वर्षीय अंकित सिंह उर्फ छोटू की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अंकित का शव रुद्रपुर में एक तालाब में पड़ा मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया।
गांव नवदिया निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका पुत्र अंकित सिंह पांच साल से रुद्रपुर की एक कंपनी में काम करता था। होली के दिन वह अपने दो साथियों विनोद जोशी और रजित गोयल के साथ होली खेलने की बात कह कर कमरे से निकला था। बाद में वह वापस नहीं लौटा। 18 मार्च की शाम उसका शव एक तालाब में पड़ा पाया गया।
आसपास के लोगों ने मामले की सूचना रुद्रपुर पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिनाख्त के बाद सूचना परिजन को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया। पिता सुरेंद्र सिंह की ओर से अंकित के दोनों साथियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। 19 मार्च की शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग फफक कर रो उठे। अंकित की मौत से मां मधु, भाई विश्वनाथ, पिता सुरेंद्र सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकित की शादी नहीं हुई थी।