फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   atikarman

बरेली मोड़ की ओर आने-जाने वाले वाहन जाम में नहीं फंसेंगे

Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
atikarman
शाहजहांपुर में राजघाट पुलिस चौकी की दीवार तोड़ा निगम का कर्मचारी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ की ओर जाने-आने वाले वाहनों को जाम से अब निजात मिल सकेगा। राजघाट चौकी तिराहे से अतिक्रमण कर बनाए गए पक्के निर्माण को नगर निगम ने रविवार को हटवा दिया। बताया जा रहा है कि तिराहे का सुंदरीकरण कराकर यातायात को सुगम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

राजघाट चौकी क्षेत्र में नगर निगम टीम ने रोड से अतिक्रमण हटवाया। सड़क किनारे लगे पेड़ की डालों को भी काटा गया। कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध किया लेकिन टीम के सख्त रुख दिखाने पर शांत हो गए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की देखरेख में नगर निगम टीम ने राजघाट चौकी मार्ग का चौड़ीकरण कराए जाने के लिये रोड पर लगने वाले अतिक्रमण को हटवाया। मार्ग के चौड़ीकरण में बाधक बन रही राजघाट चौकी की बाउंड्रीवॉल एवं उसके आस-पास खोखे आदि रखकर किए गए अतिक्रमण को हटा दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण करने से लोगों को आवागमन के दौरान जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस दौरान अपर नगर आयुक्त एस.के.सिंह, सहायक नगर आयुक्त अंगद गुप्ता,अधिषासी अभियंता मोद नारायण झा एवं प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed