फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Anmol and Dhruv pair won gold in badminton, Aditya was first in junior category.

Shahjahanpur News: बैडमिंटन में अनमोल और ध्रुव की जोड़ी ने जीता गोल्ड, जूनियर में आदित्य रहे प्रथम

Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Anmol and Dhruv pair won gold in badminton, Aditya was first in junior category.
विधायक खेल स्पर्धा में बैडमिंटन डबल्स में गोल्ड मेडल विजेता अनमोल तिवारी। संवाद
पुवायां। महारानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से आयोजित विधायक खेल स्पर्धा का समापन हो गया। शनिवार को कबड्डी, फुटबॉल, भारोत्तोलन, बैडमिंटन का आयोजन किया गया। बैडमिंटन सब जूनियर वर्ग डबल्स में अनमोल तिवारी और ध्रुव सक्सेना की जोड़ी प्रथम रही और उसने गोल्ड मेडल जीता। जूनियर बालक वर्ग में आदित्य कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन

बैंडमिंटन बालिका वर्ग में कौशिकी तो सीनियर कबड्डी में रघुनाथपुर की टीम विजेता रही। भारोत्तोलन जूनियर बालक वर्ग में 61 किलो भार वर्ग में सेलप्रीत सिंह प्रथम और 73 किलो भार वर्ग में अमृत सिंह प्रथम रहे। सीनियर बालक वर्ग में 61 किलो भार वर्ग में खुटार के जगदीप सिंह, 67 किलो भार वर्ग में शुभांशु पांडे और 73 किलो भार वर्ग में दीपांशु पांडे पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में अंश वाजपेयी, सौ मीटर दौड़ में यश कश्यप विजेता रहे। खो-खो में लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज के कौशिकी की टीम विजेता रही। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजय कुमार, प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी सतेंद्र कुमार और क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुराग ने पुरस्कार वितरित हुए कहा कि खेल से अनुशासन की सीख मिलती है खेलों से स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।

विधायक खेल स्पर्धा में बैडमिंटन डबल्स में गोल्ड मेडल विजेता अनमोल तिवारी। संवाद

विधायक खेल स्पर्धा में बैडमिंटन डबल्स में गोल्ड मेडल विजेता अनमोल तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed