{"_id":"6569b0df5464944f6c08beb4","slug":"anger-among-victim-family-members-due-to-non-arrest-of-murder-accused-in-shahjahanpur-2023-12-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: धर्मेंद्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश; सरेबाजार की थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: धर्मेंद्र की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों में आक्रोश; सरेबाजार की थी वारदात
Fri, 01 Dec 2023 03:40 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 01 Dec 2023 03:40 PM IST
सार
खुटार में पीलीभीत के गजरौला निवासी धर्मेंद्र की हत्या कर दी गई थी। उसके पिता ने तीन नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहजहांपुर के खुटार में पीलीभीत के गजरौला निवासी धर्मेंद्र की हत्या के मामले में नामजद एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतक के परिजनों में आक्रोश है।
विज्ञापन
30 नवंबर को गांव कुसुमा निवासी शिवम ने गांव के ही अमरजीत भारती को जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया था। गोली अमरजीत के साथ चल रहे उसके ममेरे भाई धर्मेंद्र को लग गई थी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दर्दनाक हादसा: काम करते वक्त संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव
विज्ञापन
शिवम की शादीशुदा बहन 26 नवंबर से लापता है। शिवम को शक था कि अमरजीत ने उसकी बहन को कहीं भेज दिया है। इसी खुन्नस में उसने अमरजीत को निशाना बनाते हुए फायर किया, लेकिन गोली उसके पास खड़े धर्मेंद्र के सीने में जा लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
धर्मेंद्र के पिता दिनेश भारती ने शिवम, शिवम के भाई ब्रजेंद्र, एक अन्य युवक बब्बन और दो अज्ञात लोगों पर घात लगाकर हमला करने और पुत्र की हत्या कर देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात और शुक्रवार को आरोपियों की तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन एक भी आरोपी नहीं पकड़ा जा सका है। एसपी ग्रामीण संजीव वाजपेयी ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।