Live
DUSU Election Results 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, एबीवीपी और एनएसयूआई में सीधी टक्कर; जानें कौन आगे
DUSU Election Results 2026 LIVE: डूसू चुनाव के लिए विश्वविद्यालय के 52 कॉलेजों और विभागों में मतदान केंद्र बनाए गए थे। विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव में शुक्रवार को 40.46 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले साल के 39.45 फीसदी से 1.01 फीसदी अधिक है।
लाइव अपडेट
डूसू चुनाव मतगणना राउंड-4
शांतिपूर्ण माहोल के बीच वोटों की गिनती जारी है।अध्यक्ष
अनन्या रतूड़ी (आइसा) 201
यश डबास (एबीवीपी)- 1074
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 898
नोटा 224
कुल 2062
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 640
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 206
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 1360
नोटा 224
कुल 2063
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 843
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 632
नोटा 392
कुल 2600
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-672
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 704
विशेष यादव (निर्दलीय)- 479
नोटा 398
कुल 2572
दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई आगे
दूसरे राउंड में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के उम्मीदार विजय शंकर आगे चल रहे हैं।डूसू चुनाव 2026-27 वोटों की गिनती - राउंड 3
अध्यक्ष
यश डबास (एबीवीपी)- 682
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 859
नोटा 157
कुल 1999
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 505
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 1065
दीपांशु शौकीन (निर्दलीय)- 1008
नोटा 148
कुल 2001
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 659
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 567
नोटा 268
1999 तक
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-429
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 558
विशेष यादव (निर्दलीय)- 553
नोटा 245
डूसू चुनाव: विश्वविद्यालय परिसर में चुनावी सरगर्मी, जीत-हार की चर्चाएं
सुबह से डूसू चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में चुनावी सरगर्मी बनी हुई है। प्रत्याशियों के समर्थक लगातार प्रचार में जुटे हैं और कैंपस में चुनावी गतिविधियां दिख रही हैं। छात्रों की आवाजाही के बीच चुनावी जीत-हार की चर्चाएं भी जारी हैं।एबीवीपी अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर आगे
राउंड 1
अध्यक्ष
यश डबास (एबीवीपी)- 1305
विजय शंकर मीना (एनएसयूआई)- 1191
उपाध्यक्ष
ईशू मौर्य (एबीवीपी)- 865
वीर चतरथ (एनएसयूआई)- 242
दीपांशु शौकीन- 1391
सचिव
रिया छावड़ी (एबीवीपी)- 909
नम्रता चौधरी (एनएसयूआई)- 450
संयुक्त सचिव
लक्ष्य राज सिंह (एबीवीपी)-938
गोपाल चौधरी (एनएसयूआई)- 698
विशेष यादव- 996
डूसू चुनाव परिणाम दोपहर तक संभव: मुख्य रिटर्निंग अधिकारी
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। मुख्य रिटर्निंग अधिकारी प्रोफेसर राजेश सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित और सुनियोजित हैं। आज सुबह उम्मीदवारों की उपस्थिति में स्ट्रॉन्ग रूम खोला गया। इसके बाद, सभी कंट्रोल यूनिट्स को कैमरे की निगरानी में मतगणना मेजों तक ले जाया गया। प्रोफेसर सिंह के अनुसार, परिणाम दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच आने की उम्मीद है। शुरुआती रुझानों में एबीवीपी आगे चल रही है।VIDEO | DUSU Polls 2026: Chief Returning Officer Professor Rajesh Singh, says, "Our entire arrangement is very well organised and streamlined. We have made extensive preparations... The counting process has also begun. This morning, in the presence of the candidates, we had the… pic.twitter.com/qKjKH4ZxJM
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
एनएसयूआई उम्मीदवार वीर चतरथ ने फिर किया जीत का दावा
डूसू चुनाव 2026 की मतगणना के बीच एनएसयूआई के उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार वीर चतरथ ने अपनी जीत का विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि वे बहुत सकारात्मक हैं और चुनावों में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे।VIDEO | Delhi: On the vote counting for DUSU polls 2026, NSUI's Vice Presidential candidate Vir Chatrath says, "We are very much positive. Obviously, when you have worked so hard, feeling anxious before the voting is normal human behavior; but we are very positive, and we are… pic.twitter.com/yZo4wN590p
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
आज होगा 20 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी है। इन चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी), नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) व स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के गठबंधन सहित कुल 20 उम्मीदवारों ने भाग लिया। अंतिम अनंतिम उम्मीदवार सूची के अनुसार, अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच, सचिव के लिए चार और संयुक्त सचिव के लिए चार उम्मीदवार मैदान में थे।#WATCH | Delhi: Counting for the Delhi University Student Union (DUSU) polls begins amid heightened security across Delhi University.
— ANI (@ANI) September 19, 2026
A total of 20 candidates representing major student organisations, including the Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad (ABVP), National Students’… pic.twitter.com/AMOSv51nB3
छात्रों के प्रमुख मुद्दे
इस बार छात्रों के मुद्दे कॉलेज की चारदीवारी से बाहर तक नजर आए। साउथ कैंपस में सत्य निकेतन हादसे की सबसे अधिक चर्चा रही। पीजी में रहने वाले छात्रों ने सुरक्षित इमारत और बेहतर सुविधाओं की जरूरत बताई। हॉस्टल की कमी, महिला सुरक्षा, मेट्रो पास, कॉलेज का बुनियादी ढांचा और बढ़ी हुई फीस भी प्रमुख मुद्दों में शामिल थे। मोती लाल नेहरू कॉलेज के छात्र रमन ने सत्य निकेतन हादसे को याद किया।डूसू चुनाव मतगणना: कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू
अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह आठ बजे डूसू चुनावों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। दिल्ली विश्वविद्यालय में 2,000 से अधिक पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं, साथ ही मतगणना केंद्र के आसपास कड़ी सुरक्षा और प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं।
STORY | DUSU poll counting begins amid heightened security across Delhi University
— Press Trust of India (@PTI_News) September 19, 2026
More than 2,000 police and paramilitary personnel have been deployed across Delhi University, with restrictions imposed on key roads and heightened security around the counting centre, as counting… pic.twitter.com/q8QrRDUwaL