फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   lineman dies of electric shock while working and his body hanged from the pole in Bareilly

दर्दनाक हादसा: काम करते वक्त संविदाकर्मी की करंट से मौत, बिजली के खंभे पर चार घंटे लटका रहा शव

Fri, 01 Dec 2023 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Dec 2023 03:26 PM IST
सार

बिथरी चैनपुर इलाके में एफसीआई गोदाम के पीछे विद्युत लाइन ठीक करते वक्त करंट लगने से संविदा कर्मचारी की मौत हो गई। उसका शव चार घंटे तक खंभे पर ही लटका रहा। घटना के बाद उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन
lineman dies of electric shock while working and his body hanged from the pole in Bareilly
बिजली के खंभे पर लटका लाइनमैन का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर इलाके में शुक्रवार को हाइटेंशन विद्युत लाइन का टूटा हुआ तार ठीक करते समय करंट से संविदा कर्मी की मौत हो गई। उसका शव करीब चार घंटे तक खंभे पर ही लटका रहा। मौके पर परिजन ने हंगामा किया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन


नवदिया देहात जब्ती निवासी संविदाकर्मी शेर सिंह (50) शुक्रवार को रसुइया में बने एफसीआई गोदाम के पास टूटी हुई लाइन को ठीक करने के लिए शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़ा। इस दौरान बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगते ही कर्मचारी की मौत हो गई। उसका शव सेफ्टी बेल्ट के सहारे खंभे पर लटक गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: कंडक्टर ने मजदूर को चलती बस से फेंका, पहिये से कुचलकर मौत; रोजी-रोटी के लिए जा रहा था जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने नहीं उतारने दिया शव 
बिजली अभियंताओं ने जेसीबी मंगाई लेकिन परिजन ने तत्काल शव को उतारने से इनकार कर दिया। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते जमकर हंगामा किया। बेटे मनोज का आरोप था कि लाइनमैन राजीव पाठक ने रंजिशन आपूर्ति चालू कराई। इससे उनके पिता की जान गई। हंगामे के दौरान शव लटका रहा। 

काफी देर बाद पहुंचे एसडीओ सतीश जायसवाल, तहसीलदार अभिषेक तिवारी और बिथरी के इंस्पेक्टर ने परिजनों को समझाकर शव उतरवाया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर लिखे जाने तक परिजन ने कोई तहरीर नहीं दी है। 

अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने आंवला के अधिशासी अभियंता ओपी पाल और बहेड़ी के अधिशासी अभियंता चमन प्रकाश को जांच सौंपी गई है। सात दिनों में रिपोर्ट आएगी। मृतक के परिजन को 7.5 लाख रुपये बीमा क्लेम, आश्रित को पात्रता के आधार पर निजी फर्म में नौकरी व अन्य देयकों का भुगतान दिलाया जाएगा।

एसडीओ फरीदपुर सतीश जायसवाल ने कहा कि शटडाउन लिया गया था या नहीं उसकी जांच विद्युत सुरक्षा निदेशालय करेगा। शेर सिंह का मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। ताकि पता चल सके कि शट डाउन खत्म करते समय उससे फोन पर बातचीत हुई या नहीं। 

शटडाउन अवधि में आपूर्ति चालू की
अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौरसिया ने बताया कि दिन में 11:18 बजे कर्मचारी को करंट लगा। कर्मचारी का शव खंभे पर लटक गया था। सीढ़ी से उतारना संभव नहीं था। उसे उतारने के लिए जेसीबी मंगानी पड़ी। इसमें वक्त लगा और दोपहर 11:18 उसे उतार लिया गया। 

प्रथम दृष्टया शटडाउन के दौरान आपूर्ति चालू किए जाने की बात सामने आई है। संविदाकर्मी शेर सिंह और राजीव पाठक ने शटडाउन लिया था। शेर सिंह के शटडाउन की अवधि खत्म नहीं हुई थी। एसएसओ ने आपूर्ति चालू कर दी। जांच से जिम्मेदारी तय होगी।

आरोप: सुरक्षा उपकरण न मिलने से जा रही संविदाकर्मियों की जान
प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रिंकू श्रीवास्तव ने कहा कि अनुबंध के मुताबिक हाई वोल्टेज लाइन पर संविदाकर्मियों से काम नहीं लिया जाना चाहिए। अनुबंध को धता बताकर अभियंता काम करा रहे हैं। हादसा भी हाईवोल्टेज लाइन पर हुआ है। अगर कोई काम नहीं करता है तो उसे नौकरी से निकाले जाने की धमकी दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed