फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure is stable, drizzle is expected again

Shahjahanpur News: वायुदाब स्थिर, बूंदाबांदी के फिर बन रहे आसार

Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Air pressure is stable, drizzle is expected again
शाहजहांपुर। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के साथ उमस बढ़ गई है। हल्की बूंदाबांदी होने से कोई खास असर नहीं पड़ा है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब स्थिर है। इससे बूंदाबांदी की फिर संभावना बन रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री वृद्धि हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब स्थिर है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 73 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में फिर बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed