{"_id":"123-61696","slug":"Shahjahanpur-61696-123","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी नहीं मिलने पर भड़के बजरंगी-विहिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी नहीं मिलने पर भड़के बजरंगी-विहिप
Shahjahanpur
Updated Sun, 03 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अन्य संगठनों ने भी दिया साथ, एसपी ने दिया जल्द बरामदगी का आश्वासन
- बिजलीपुरा के दंपति ने कलक्ट्रेट कैंपस में 52वें दिन जारी रखा सत्याग्रह
सिटी रिपोर्टर
शाहजहांपुर। पांच माह पूर्व अपहृत किशोरी बरामद नहीं होने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता शनिवार को भड़ककर सड़क पर उतर आए। उन्होंने कलक्ट्रेट गेट पर नारेबाजी के साथ देर तक प्रदर्शन किया और बाद में वहीं पर धरना शुरू कर दिया। वहां ज्ञापन लेने पहुंचे एसपी चंद्र प्रकाश ने बहुत जल्द संतोषजनक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। हालांकि, बेटी की बरामदगी को दंपति ने कलक्ट्रेट कैंपस में आज 52वें दिन भी सत्याग्रह जारी रखा।
बता दें कि बिजलीपुरा के रिक्शा चालक अशोक की 15 वर्षीय बेटी को गत वर्ष नौ अक्तूबर को मोहल्ले के ही युवक अपहृत कर ले गए थे। पुलिस ने एक माह तक रिपोर्ट नहीं लिखी। विहिप और बजरंग दल के हस्तक्षेप पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की, लेकिन फिर शांत बैठ गई। इस पर किशोरी के माता-पिता ने कलक्ट्रेट में धरना शुरू कर दिया। शोषित समाज मोर्चा और अन्य संगठनों के समर्थन से सत्याग्रह परवान चढ़ा तो पुलिस ने तीनों आरोपी जेल भेज दिए, लेकिन किशोरी का सुराग लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली।
इस प्रकरण में बजरंग दल, विहिप और अन्य सहयोगी संगठनों ने किशोरी का जल्द सुराग नहीं लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इस घोषणा के अनुरूप बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह, जिला संयोजक राजेश अवस्थी, विहिप के प्रांत मंत्री राजीव सिंह, प्रांत गोरक्षा प्रमुख कृष्ण कुमार सक्सेना आदि के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता आज सुबह कलक्ट्रेट गेट पर जा डटे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
वहां पहले से मुस्तैद पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनकारियों को अंदर जाने से रोका तो उन्होंने वहीं पर धरना देकर सभा शुरू कर दी। दल के जिला संयोजक श्री अवस्थी के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने किशोरी के अपहरण का मुद्दा केंद्र पर रखकर पुलिस-प्रशासन की बखिया उधेड़नी शुरू कर दी। वक्ताओं ने पुलिस ज्यादती के तमाम किस्से बयां करते हुए कहा कि पुलिस ने गरीब अशोक की बेटी जल्द बरामद नहीं की गई तो आंदोलन की नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी।
हालांकि, इसकी नौबत नहीं आने पाई क्योंकि धरना स्थल पर पहुंचकर एसपी चंद्र प्रकाश ने ज्ञापन लेते हुए प्रदर्शनकारियों और उनके नेताओं को आश्वस्त किया कि इस प्रकरण में एक-दो दिन के अंदर संतोषजनक कार्यवाही अवश्य की जाएगी।
उधर, कलक्ट्रेट में किशोरी के माता-पिता ने शांतिपूर्ण सत्याग्रह जारी रखा। उनके समर्थन में शोषित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फकीरे लाल भोजवाल तमाम कार्यकर्ताओं के साथ डटे रहे।
इन सभी की प्रदर्शन
में रही सहभागिता
हिंदूवादी संगठनों के धरना-प्रदर्शन में ऋषिपाल सिंह, कृष्ण कुमार गुप्ता, राहुल पाठक, अनंग पाल सिंह, अरुण दीक्षित, अजय त्रिपाठी, हनुमान दास, तेजराम वर्मा, धर्मपाल, सत्यपाल श्रीवास्तव, छोटे लाल वर्मा, छंगे लाल राइौर, रामरतन लाल वर्मा, मेघनाथ, अतुल अग्निहोत्री, आेंकार मिश्र, बांके लाल भोजवाल, राजेश गंगवार, शिवओम सक्सेना, जगदीश सिंह, रामरहीस वर्मा, राजेश गंगवार, पवन मिश्रा, नत्थू लाल, राजबहादुर, रावेंद्र कुमार, अशर्फी सिंह, प्रभाकर सिंह, राजपाल, अवधेश तोमर, महेश वाजपेयी, डॉ. रामेश्वर दयाल राठौर, सुबोध प्रताप सिंह आदि शामिल रहे। ज्ञापन में 176 कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।