{"_id":"598c61b34f1c1b8e0d8b4b11","slug":"101502372275-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोल प्ले में राजकीय कॉलेज शाहबाजनगर विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोल प्ले में राजकीय कॉलेज शाहबाजनगर विजयी
Updated Thu, 10 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय रोल प्ले और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों पर रोल प्ले के माध्यम से प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में मेजबान जीआईसी, शहर के जीजीआईसी, जीजीआईसी तिलहर, जीजीआईसी पुवायां, राजकीय हाईस्कूल पड़ैचा, राजकीय हाईस्कूल शाहबाजनगर, जीआईसी कांट, राजकीय हाईस्कूल जुझारपुर, राजकीय हाईस्कूल नवादा रुद्रपुर आदि के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के लिए किशोरों में परस्पर स्वस्थ व्यवहार, किशोरावस्था के आकर्षण एवं चुनौतियां, एचआईवी/ एड्स क्या किशोरावस्था के लिए कलंक और दुख पहुंचाने वाला है। नशाखोरी के कारण और उसके प्रभाव विषय निर्धारित किए गए थे। निर्णायक मंडल में प्रधानाचार्य सतीश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, शालिनी गुप्ता शामिल रहीं। निर्णायक मंडल के निर्णय के अनुसार शाहबाजनगर स्कूल को प्रथम, पुवायां को द्वितीय और तिलहर को तृतीय स्थान मिला।
पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं के पोस्टर राज्य शैक्षिक शिक्षा संस्थान इलाहाबाद भेजे जाएंगे। प्रधानाचार्य रणवीर सिंह के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में महेंद्र प्रताप गंगवार, प्रेम शंकर सक्सेना, सत्यदेव शर्मा, बलवीर शास्त्री, दीपक दीक्षित, शैलेंद्र विक्रम सिंह, घनश्याम वर्मा, राम गोपाल कंचन, शशि सुमन, आभा पंत, नेहा मिश्रा, संगीता मौर्य आदि का योगदान रहा।