{"_id":"67718ed8bc0e7231f70a3a6a","slug":"water-will-not-have-any-effect-mark-sheet-will-appear-in-a-different-color-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-126274-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: पानी का नहीं होगा कोई असर, अलग रंग में दिखेगी मार्कशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: पानी का नहीं होगा कोई असर, अलग रंग में दिखेगी मार्कशीट
Sun, 29 Dec 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में आयोजित कराई जाएंगी। मार्कशीट में किसी तरह की गडबड़ी न हो इसको लेकर बोर्ड ने मार्कशीट में काफी बदलाव किए हैं। परीक्षा में सफल होने वाले परीक्षार्थियों को इस बार जो मार्कशीट दी जाएगी उस पर न तो पानी का असर होगा, साथ ही धूप और छांव में अलग-अलग रंग में दिखाई देगी। इस कारण इसके रखरखाव की विद्यार्थियों को कोई खास चिंता नहीं करनी होगी।
बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर इस बार 118 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 55 हजार परीक्षार्थी नामांकित हैं। मार्कशीट में बदलाव किया गया है। इस बार 10वीं और 12वीं की मार्कशीट धूप और छांव में अलग-अलग रंग में दिखेगी। उस पर पानी का असर नहीं होगा और न ही उसे फाड़ा जा सकेगा। बता दें कि अब तक जो मार्कशीट मिलती थी वह सहेजकर रखने के दौरान कई बार फट जाती थी या फिर पानी पड़ने से खराब हो जाती थी। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने बताया कि मार्कशीट पर ऐसे इनपुट तथा मोनोग्राम होंगे, जिसकी वजह से धूप में ले जाने पर वह लाल रंग की दिखेगी। वहीं छांव में सामान्य रंग की दिखेगी। मार्कशीट पर ओवरराइटिंग नहीं हो पाएगी और यह ए-फोर स्टैंडर्ड साइज की है। सभी बोर्ड की मार्कशीट इसी साइज की होती हैं।
विज्ञापन
इसकी खास बात ये है कि प्रिंटर से फोटोकॉपी की जाएगी तो छायाप्रति पर फोटोकॉपी लिखा हुआ दिखाई देगा। फिलहाल यह खबर आने के बाद परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों में खुशी की लहर है।