फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Relief granted from annual fitness tests for large private vehicles.

Sant Kabir Nagar News: निजी बड़े वाहनों की हर साल फिटनेस से मिली राहत

Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Relief granted from annual fitness tests for large private vehicles.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों की हर वर्ष फिटनेस कराने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। परिवहन आयुक्त के निर्देश के बाद लागू इस निर्णय से व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में आने वाले बड़े निजी वाहनों के स्वामियों को राहत मिलेगी। अब ऐसे वाहन स्वामियों को प्रत्येक वर्ष फिटनेस के लिए परिवहन कार्यालय की प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह जानकारी एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने दी।

एआरटीओ प्रियवंदा सिंह ने बताया कि पूर्व व्यवस्था के तहत चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों की सालाना फिटनेस कराना अनिवार्य था। इसके चलते व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में आने वाले वाहनों के स्वामियों को भी हर वर्ष फिटनेस प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी। नई व्यवस्था से समय और धन दोनों की बचत होगी और परिवहन विभाग से जुड़ी प्रक्रिया भी सरल होगी। जिले में 1,059 वाहन शामिल हैं। इन सभी वाहनों के स्वामियों को वार्षिक फिटनेस की बाध्यता से राहत मिलेगी। यह छूट केवल निजी वाहनों पर लागू होगी। परिवहन या व्यावसायिक वाहनों तथा ऐसे वाहनों, जिन पर अलग से फिटनेस, परमिट या अन्य वैधानिक प्रावधान लागू हैं, उनके लिए संबंधित नियम पूर्व की तरह प्रभावी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed