{"_id":"6aaad6ffe3adad63f70e6736","slug":"the-cmo-set-up-a-chair-and-sat-in-the-opd-corridor-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157385-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ओपीडी के बरामदें में कुर्सी लगाकर बैठ गए सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ओपीडी के बरामदें में कुर्सी लगाकर बैठ गए सीएमओ
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में गार्ड से पूछताछ करते सीएमओ-संवाद
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल की ओपीडी सुचारु रूप से चल रही है या नहीं, समय से चिकित्सक आ रहे हैं या वे भी लापरवाही कर रहे हैं। शासन ने सीएमओ को इसकी जांच करने निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के मद्देनजर बुधवार को सीएमओ डॉ. रामानुज कन्नौजिया सुबह आठ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए और ओपीडी के बरामदे में कुर्सी लगाकर बैठ गए। उस समय पर्चा काउंटर पर लाइन लग गई थी लेकिन कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा था। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। हालांकि ओपीडी के हर कक्ष में चिकित्सक पहुंच गए थे। सीएमओ करीब एक घंटे तक ओपीडी में बैठे रहे।
शासन के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने निर्देश जारी कर सीएमओ को अस्पताल की व्यवस्था देखने का निर्देश दिया था। सीएमओ ने बताया कि वह सुबह आठ बजे ओपीडी में आ गए। पर्चा काउंटर पर मरीजों की लाइन लगी और कर्मचारी नहीं आए थे। 8:20 बजे कर्मचारी आए और जाकर पर्चा बनाने शुरू हुआ। सीएमओ ने कहा कि पर्चा सुबह सात बजे से बनाया जाए। मरीजों की भीड़ हो रही है। लाइन भी लंबी लग रही है।
सीएमओ के ओपीडी बरामदे में बैठने की सूचना पर मरीज माफिया चुपके से निकल गए। ओपीडी के किसी भी कक्ष में मरीज माफिया नजर नहीं आए। ज्यादातर चिकित्सक अपने कक्ष में पहुंचे और मरीजों को देखना शुरू किया। सीएमओ ने दवा वितरण कक्ष, पर्ची काउंटर, ओपीडी आदि का हाल देखा। पर्चा काउंटर पर समय से कर्मचारी नहीं आए थे, जिसके लिए सीएमएस से कहा गया कि चिकित्सक सभी समय से आ गए थे। इसकी रिपोर्ट एसीएस को भेजी जानी है।