फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Three youths who went to Saudi Arabia for work were accused of being held hostage

Sant Kabir Nagar News: सऊदी अरब काम करने गए तीन युवकों को बंधक बनाने का आरोप

Mon, 07 Apr 2025 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 07 Apr 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Three youths who went to Saudi Arabia for work were accused of being held hostage
धनघटा। क्षेत्र के कर्मा गांव निवासी तीन युवकों के परिजनों ने एजेंट पर सऊदी अरब काम करने के लिए भेजने में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित परिजनों सोमवार को थाने पर तहरीर देकर एजेंट के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मा गांव निवासी समसुद्दीन, अशफाक अहमद, वली मोहम्मद, शमशेर अली, जैदुल्लाह का आरोप है कि बगल के गांव निवासी एक व्यक्ति विदेश भेजने के एजेंट के रूप में काम करता है। वह उनके बेटों को विदेश भेजने के लिए दो-दो लाख रुपये लिया और कहा कि सऊदी अरब में यह सभी लोग कंपनी में काम करेंगे और 1700 रियाल प्रतिमाह वेतन के रूप में पाएंगे। एक वर्ष का वीजा देने की बात कह कर वह सभी लोगों को तीन माह के वीजा पर सऊदी अरब भेज दिया। वहां पहुंचने पर युवकों को कंपनी में काम न देकर घर में झाड़ू-पोछा कराया जा रहा है। युवक जब अपने काम का दाम मांगे तो उन्हें मारपीट कर एक मकान में बंधक बना लिया गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि एजेंट से बात करने करने पर कहा कि उसका काम भेजना था, वहां वह क्या कर रहे हैं इसकी जिम्मेदारी उसकी नहीं है। एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed