{"_id":"69d7e627876cef440c01483b","slug":"the-weather-changed-three-times-in-10-days-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-148871-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: 10 दिनों में तीन बार बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: 10 दिनों में तीन बार बदला मौसम
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम को आसमान रहा। संवाद
संतकबीरनगर। अप्रैल में मौसम लगातार बदलता रहा है। इसके अलावा मार्च के आखिरी सप्ताह में भी मौसम बदला। 10 दिनों में तीन बार बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ। साथ ही किसानों की परेशानी बढ़ गई और कटाई- मड़ाई में बाधा खड़ी हुई। हालांकि बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली है।
कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र के अनुसार एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ मध्य एवं ऊपरी क्षोभमंडल में बना हुआ था। इससे मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सात अप्रैल की रात में मौसम बदला और कहीं हल्की तो कहीं बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे लोगों को ठंड का अहसास हुआ।
इससे पूर्व दो बार बादल छाने और बूंदाबांदी होने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। वजह यह रही कि इस समय गेहूं की कटाई और मड़ाई का समय चल रहा है। बूंदाबांदी के चलते इसमें बाधा आई। जिन किसानाें ने गेहूं की फसल की कटाई कर खेत में छोड़ दिया था, उनकी फसल नम हो गई। इससे किसान चिंतित रहे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली, जिससे लोगों को राहत मिली है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इधर मौसम साफ रहने की संभावना है।