{"_id":"69d7e65ec81db5ceaf09d98b","slug":"policeman-injured-in-collision-with-uncontrolled-vehicle-khalilabad-news-c-7-gkp1046-1284568-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अनियंत्रित वाहन की टक्कर से सिपाही घायल
विज्ञापन
पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर रेहरा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित वाहन ने पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने उसे एंबुलेंस से पीएचसी बांसी में भर्ती कराया। घटना बृहस्पतिवार सायं चार बजे की बताई जा रही है।
संतकबीरनगर के थाना धनघटा के पौली गांव निवासी पुलिसकर्मी सुरेश डुमरियागंज न्यायालय में तैनात है। बृहस्पतिवार को वह बाइक से बांसी से डुमरियागंज लौट रहे थे। पथरा थाना क्षेत्र के रेहरा पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने एंबुलेंस से पीएचसी बांसी भिजवाया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती करवाकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। घटना की जांच की जा रही है।