फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Villagers protest after Kuano bridge is closed

Sant Kabir Nagar News: कुआनो पुल बंद करने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, प्रदर्शन

Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest after Kuano bridge is closed
कुआनो पुल पर लगी भीड़। संवाद
धनघटा। रामजानकी मार्ग के चौड़ीकरण और कुआनो नदी पर बने जर्जर बसवारी-सिकरीगंज पुल की मरम्मत के लिए आवागमन ठप किए जाने से ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। पुल का रास्ता पूरी तरह बंद किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। आक्रोश को देखते हुए इंजीनियर ने मौके पर पहुंचकर पुल का रास्ता खुलवाया।
विज्ञापन

बसवारी गांव से सिकरीगंज की दूरी महज एक किलोमीटर है। पुल बंद होने के कारण लोगों को घूमकर करीब 30 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है। दो महीनों से धीरे-धीरे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जा रहा था। नाराज ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि पुल बंद होने से एंबुलेंस और निजी वाहन समय से अस्पताल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पहले वैकल्पिक रास्ता बनाएं, फिर पुल की मरम्मत करें। यह पुल गोरखपुर और संतकबीरनगर जनपद को जोड़ता है। मौके पर पहुंचे सेतु निगम के इंजीनियर ने ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए फिलहाल पुल का रास्ता खुलवा दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed