{"_id":"68486e7cf3041dde6d0bec4a","slug":"the-roads-in-the-city-have-shrunk-due-to-parking-vehicles-crawl-in-traffic-jams-throughout-the-day-khalilabad-news-c-209-1-kld1004-133916-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: शहर में पार्किंग से सिकुड़ी सड़क, दिनभर जाम से रेंगती हैं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: शहर में पार्किंग से सिकुड़ी सड़क, दिनभर जाम से रेंगती हैं गाड़ियां
Tue, 10 Jun 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
मां समय जी तिराहे पर सड़क पर दुकानों के सामने खड़ी बेतरतीब गाड़ियां
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में समय माता मंदिर से फ्लाईओवर तक रोजाना जाम की समस्या ने आम लोगों का जीना दूभर हो गया है। बाजार में खरीदारों की भीड़ है, लेकिन दुकानों के बाहर ठेले और सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहनों ने इस मार्ग को जाम का अड्डा बना दिया है। पार्किंग की कोई व्यवस्था न होने से दुकानदार और ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, जो जाम के सबसे बड़े कारण हैं।
जिला मुख्यालय पर मां समय जी चौराहे से लेकर फ्लाईओवर तक चिकित्सकों के साथ ही मैरिज हाल, शापिंग मार्ट, दवाओं की दुकानें, वस्त्रों की दुकान के साथ ही साथ होटल भी हैं। मां समय जी के मंदिर के चलते लोगों की आवाजाही भी रहती है। लेकिन पार्किंग की व्यवस्था न होने के चलते लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहन जहां जाम को बढ़ावा देते हैं, वहीं फुटपाथ पर लगी दुकानें और ठेले रास्ते को संकरा कर देते हैं।
नतीजा यह होता है कि कभी-कभी तो यहां से निकलने में ही घंटों का समय बर्बाद हो जाता है। मां समय जी मंदिर पर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यातायात विभाग यहां पर पीआरडी, होमगार्ड, ट्रैफिक पुलिस सब कुछ लगाकर देख चुका है, लेकिन इसका निदान अभी तक नहीं हो सका है।