{"_id":"6ab17ca001c6245aaf0b58ab","slug":"construction-of-overhead-tank-in-dughra-stalled-for-one-and-a-half-years-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157660-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दुघरा में डेढ़ वर्ष से लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दुघरा में डेढ़ वर्ष से लटका ओवरहेड टैंक का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। विकासखंड हैंसर बाजार के दुघरा उर्फ खैरा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य डेढ़ वर्ष से लटका है। इससे ग्रामवासियाें का स्वच्छ पेयजल का इंतजार बढ़ गया है। साथ ही जलापूर्ति न होने से ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है।
दुघरा उर्फ खैरा में पानी आपूर्ति के लिए गांव में पाइपलाइन बिछाने के साथ जगह-जगह टोटियां भी लगा दी गई हैं लेकिन ओवरहेड टैंक का निर्माण अब भी पूरा नहीं हो सका है। ग्रामीण मुन्नीलाल, बहादुर, चंद्रप्रकाश, राजेश सहित अन्य लोगों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से टंकी निर्माण कार्य शुरू कराया गया था लेकिन कार्य की गति बेहद धीमी रही। डेढ़ वर्ष से ओवरहेड टैंक का निर्माण लटका है।
ग्रामीणों ने बताया कि पाइपलाइन और टोंटियां लगने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि जल्द ही घरों तक पानी पहुंचने लगेगा लेकिन टंकी अधूरी होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण पेयजल के लिए हैंडपंप और अन्य पारंपरिक स्रोतों पर निर्भर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मांग की है कि जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए और गांव में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाए। ताकि लोग शुद्ध जल का उपयोग कर सकें।