{"_id":"6ab17c07c3f87b37c60c9df7","slug":"application-deadline-extended-for-the-national-means-cum-merit-scholarship-examination-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157684-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राष्ट्रीय आय व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा के आवेदन की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएस) परीक्षा 2027-28 के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 29 सितंबर कर दी गई है। पात्र छात्र-छात्राएं निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा एक नवंबर को जनपद स्तर पर निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
डीआईओएस उपेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के तहत शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को न्यूनतम अंकों में पांच प्रतिशत की छूट दी गई है। इसके साथ ही विद्यार्थी वर्तमान शैक्षिक सत्र 2026-27 में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा स्थानीय निकाय के विद्यालय में कक्षा आठ में अध्ययनरत होना चाहिए।
अभिभावक की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 3.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीआईओएस ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, राजकीय आवासीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, पंडित दीनदयाल राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, अटल आवासीय विद्यालय के छात्र इसमें पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। विभाग ने पात्र विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन पूरा करने की अपील की है।