{"_id":"6ab17d36bf5cb614190771f4","slug":"rapti-river-water-level-drops-by-another-four-centimeters-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-157664-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार सेंटीमीटर और घटा राप्ती नदी का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार सेंटीमीटर और घटा राप्ती नदी का जलस्तर
विज्ञापन
मेंहदावल में घट रहा राप्ती का जल स्तर-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र में स्थित राप्ती के जलस्तर के घटने का क्रम जारी है। हालांकि इसकी रफ्तार काफी धीमी है। 24 घंटे में राप्ती का जलस्तर चार सेंटीमीटर और नीचे आया है। वर्तमान में नदी का जलस्तर शाम को चार बजे 75.54 मीटर दर्ज किया गया।
विकासखंड क्षेत्र मेंहदावल की पूर्वी हिस्से में स्थित राप्ती का जलस्तर लगातार घट रहा है। जलस्तर नीचे आने का क्रम काफी मध्यम है। सोमवार को सुबह आठ बजे राप्ती का जलस्तर 75.58 मीटर था, जबकि शाम को चार बजे नदी का जलस्तर 75.54 मीटर पर स्थिर पाया गया। चौबीस घंटे में राप्ती के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की कमी आई है।
इससे बाढ़ खंड के अधिकारियों के साथ ही लोगों ने राहत की सांस ली है। सहायक अभियंता मनीष राय ने बताया कि नदी के जलस्तर में प्रतिदिन कमी देखी जा रही है। फिर भी जल स्तर की निगरानी लगातार कराई जा रही है। बंधे पर किसी प्रकार का दबाव नहीं है।