फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ASHA workers raise a strong call for an increase in honorarium.

Sant Kabir Nagar News: मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार

Tue, 22 Sep 2026 12:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
ASHA workers raise a strong call for an increase in honorarium.
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करती आशा कार्यकर्ता-संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सीएचसी खलीलाबाद पर प्रदर्शन किया और जल्द से जल्द मानदेय वृद्धि और राज्य कर्मचारी घोषित करने की मांग की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक को सौंपा।
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने कहा कि उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में तमाम बिंदुओं पर सहमति बनी थी लेकिन अभी तक मानदेय वृद्धि व राज्य कर्मचारी घोषित करने की घोषणा सरकार ने नहीं की और वादा खिलाफी कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे में 23 अक्तूबर को विधानसभा घेराव का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने कोविड काल में जान जोखिम में डालकर कार्य किया। घर-घर दस्तक देकर लोगों को जागरूक किया। शिशु व मातृ मृत्यु दर में भी कमी आई। डब्ल्यूएचओ ने भी आशा कार्यकर्ताओं की तारीफ की लेकिन सरकार अब तक मांगों को पूरा करने को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि मानदेय वृद्धि सहित अन्य बिंदुओं पर सरकार वादा पूरा नहीं करती है तो इस बार आरपार का संघर्ष छेड़ा जाएगा।
प्रदर्शन में मीना देवी, कौशल्या देवी, मुन्नी देवी, बिंदु देवी, आरती देवी, मंजू देवी, मुनक्का देवी, इंद्रावती देवी, नीलम देवी, विजय लक्ष्मी, कविता देवी, सुनीता देवी आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed