फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sir, my drug addict father is sending me to jail! Please get me released

Sant Kabir Nagar News: नशे के आदी पिता जेल भिजवा रहे साहब! छुड़वा दीजिए

Sat, 23 Aug 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 23 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sir, my drug addict father is sending me to jail! Please get me released
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी की पहल पर शुक्रवार को जिला कारागार में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम द्वारा बंदी समस्या समाधान दिवस का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कारागार में निरुद्ध विभिन्न बंदियों ने लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव के समक्ष अपनी समस्या रखी, जिसके निराकरण के लिए उन्हें आश्वस्त किया गया। महुली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बंदी ने कहा उसके पिता नशे के आदी हैं। वह पैतृक संपत्ति को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

विरोध करने पर विभिन्न आरोप लगाकर जेल भिजवा दिए। वर्ष 2020 में एक बार किसी तरह जमानत पर छूटकर आया था। उसके बाद मेरे अधिवक्ता से मिलकर उन्होंने मुकदमे में वारंट करा दिया। बीते जनवरी से जिला कारागार में निरुद्ध हूं। प्राधिकरण के सरकारी अधिवक्ता से मेरी जमानत हो गई है लेकिन पिताजी जमानतदार दे नहीं रहे हैं। उसने जेल से छुड़ाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी सुनील यादव ने कहा कि वह चोरी के मामले में निरुद्ध है। वह जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर जेल से बाहर आना चाहता है। खलीलाबाद के पुरानी तहसील निवासी विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वह लीगल एड काउंसिल सिस्टम के द्वारा अपने मुकदमे की पैरवी करा रहा है। उसने शीघ्र छुड़वाने की बात कही। इसी तरह दर्जनों बंदियों ने अपनी समस्या रखी, जिसके निराकरण के लिएउन्हें आश्वासन दिया गया।

इस दौरान जेलर आरके वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश, केके पांडेय, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल संजीव कुमार पांडेय, असिस्टेंट मो. दानिश, प्रज्ञा श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed